मेरठ, जुलाई 7 -- सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना परिसर में मंगलवार को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा गन्ना किसानों एवं उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान 7 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा। इस दौरान किसानों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ, पात्रता, प्रीमियम एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Meerut News: किसानों को बीमा एवं पेंशन योजनाओं की दी जानकारी वक्ताओं ने कहा कि...