बिहारशरीफ, मार्च 18 -- थरथरी, निज संवाददाता। स्थानीय किसान भवन में बुधवार को किसान सलाहकार समिति की बैठक की गयी। बैठक में किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गयी। आत्मा अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बीएओ शिक्षा कुमारी ने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति में कमी आती है। वातावरण प्रदूषित होता है। उन्होंने किसानों से खेतों में पराली नहीं जलाने की अपील की। बैठक में रेखा कुमारी, सूर्यनारायण प्रसाद, बृजेश कुमार, अरुण देव, राजबल्लभ कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.