किसानों को नुकसान का मुआवजा मिले : कांग्रेस
नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान पर मुआवजा दिए जाने की मांग की है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि दिल्ली देहात में किसानों की कटी और खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को प्रति एकड़ पचास हजार रुपये का मुआवजा देना चाहिए। यादव ने आरोप लगाया कि बेमौसम बारिश से हुए किसानों को नुकसान पर सरकार की ओर से कोई मुआवजा घोषित नहीं करना भाजपा का किसान और गरीब विरोधी चेहरा उजागर करता है। यादव ने कहा कि सरकार को किसानों की फसल बर्बादी का आकलन करके तुरंत मुआवजा देने का रास्ता साफ करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.