आजमगढ़, जून 13 -- शाहगढ़। सठियांव क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित किसान कल्याण केंद्र मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर पर शुक्रवार को किसानों को नि:शुल्क बीज वितरित किया गया। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) धीरज गुप्ता ने किसानों को मूंगफली की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रमाणित बीजों के प्रयोग,समय पर बुवाई,संतुलित उर्वरक प्रबंधन और कीट एवं रोग नियंत्रण के माध्यम से किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान रुदल यादव, जयहिंद मौर्य, सुदामा मौर्य,अनिरुद्ध सिंह,शमशेर सिंह,देवेंद्र प्रताप सिंह,धनई यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...