बेगुसराय, अप्रैल 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला किसान सभा की बैठक शनिवार को कार्यानंद भवन में जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बिहार किसान सभा के महासचिव रामचंद्र महतो ने कहा कि राज्य के अंदर किसानों के जीवन के साथ कॉरपोरेट हित में देश और राज्य सरकार के इशारे पर खिलवाड़ कर रही है। किसानों को फसल की वाजिब कीमत नहीं मिल रही है। उनकी फसल की क्षति का मुआवजा नहीं मिल रहा है और खेती में आने वाले सामानों की कीमत बेतहाशा बढ़ रहा है। इससे खेती घाटे का रोजगार बन गया है। किसान परेशान है और इसलिए बिहार राज्य किसान सभा ने 25 मई को पूरे राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। यह भी पढ़ें- किसानों को नहीं मिल रही है फसल की वाजिब कीमत सीपीआई जिला मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा कि केंद्र और र...