किसानों को नहीं मिल रहा आलू का उचित दाम, परेशानी
समस्तीपुर, अगस्त 30 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों किसानों को आलू का उचित दाम नहीं मिल रहा है। किसान औने पौने दाम में आलू बेचने को विवश हैं। किसानों ने बताया की उन्होंने कोल्ड स्टोरेज में आलू का बीज रखा था। अभी आलू का थौक भाव परमिट सहित 400 रुपये क्विंटल लिया जा रहा है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। मायूस होकर किसानों ने कहा कि खेत में रोपाई में जो भी पूंजी लगी थी उसका चौथायी हिस्सा भी इस मूल्य में आलू बेचने पर नहीं निकल पायेगा। क्षेत्र के किसानों ने सरकार से आलू का उचित मूल्य दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.