काशीपुर, अप्रैल 1 -- काशीपुर, संवाददाता। वर्ग-4 एवं वर्ग 1 (ख) की भूमि पर वर्ष 1983 या उससे पहले से काबिज किसानों को अब तक भूमिधर अधिकार नहीं मिल सके हैं। लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन और शासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। इस मुद्दे पर एक बार फिर किसानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पात्र किसानों को भूमिधर अधिकार दिलाने की मांग उठाई है। किसानों ने बताया कि वर्ष 1983 या उससे पहले वर्ग-4 की भूमि पर काबिज किसानों की जमीन बाद में वर्ग-1 (ख) में परिवर्तित हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्वामित्व का अधिकार नहीं दिया गया। उनका कहना है कि भूमिधर अधिकार मिलने से उनकी जमीन सुरक्षित होगी और वे सरकारी योजनाओ...