चंदौली, मार्च 10 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया क्षेत्र के भिटियां स्थित शिव मंदिर परिसर में किसान विकास मंच की बैठक हुई। किसानों ने धान खरीद में कई किसानों के भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई।कार्यक्रम में आसपास के किसान इसमें शामिल हुए और समस्याओं को भी रखा। इस अवसर पर किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की। किसान विकास मंच के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय ने कहा कि किसान कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहा है। ऐसे में किसानों को संगठित होकर आवाज उठानी होगी।अशोक सिंह ने कहा कि धान का भुगतान अभी कई किसानों को नहीं मिल पाया है। वहीं 28 फरवरी से पहले ही पोर्टल बंद होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। श्याम बिहारी सिंह, राम अवध सिंह ने किसानों से सचेत रहने और संगठित होकर संघर्ष करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत म...