पीलीभीत, मार्च 8 -- पीलीभीत। संवाददाता। अब गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें उन्नतिशील गन्ना बीज लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एक फोन करके गन्ना बीज के बारे में जानकारी ली जा सकती है। गन्ना विभाग ने गन्ना बीज उत्पादकों की सूची गन्ना समिति में चस्पा कर दी है। जनपद में ललित हरि शुगर फैक्ट्री पीलीभीत, किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर और बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा संचालित हो रही है। वर्तमान समय में पीलीभीत और बीसलपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई का कार्य किया जा रहा है। गन्ना विभाग उन्नतिशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई पर विशेष जोर दे रहा है। अस्वीकृत गन्ना प्रजातियों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके स्थान पर किसानों को अच्छी पैदावार वाली उन्नतिशील प्रजाति की उपलब्धता के लिए व्यवस्था की जा रही है, जि...