रिषिकेष, अक्टूबर 11 -- प्लांट प्रोटेक्शन एंड क्वालिटी सर्विसेज ऑफ इंडिया (पीएसआई) की ओर से शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की समस्याओं को जाना गया और उन्हें नई तकनीकी और कृषि संबंधित जानकारियां दी गईं। शनिवार को पंचायत घर भोगपुर में कृषि गोष्ठी हुई। गोष्ठी में पीएसआई की टीम की तरफ से सुभाष सिंह रावत और उनकी पूरी टीम ने क्षेत्र के किसानों से उनकी फसलों में लगने वाली बीमारियों और अन्य समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। किसानों ने जंगली जानवरों द्वारा फसलों को होने वाला नुकसान, जलवायु परिवर्तन से खेती पर पड़ रहा प्रभाव, फसलों में लगने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में बताया। पीएसआई की टीम ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ और समस्याएं सरकार और प्रशासन को अवगत कराई जाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.