किसानों को धान छोड़ वैकल्पिक फसलों की सलाह
कन्नौज, जून 30 -- कन्नौज, संवाददाता। मानसून की अनियमित चाल और सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने किसानों से मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप फसल चयन करने और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिन क्षेत्रों में सिंचाई के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं, वहां किसानों को धान की खेती से बचना चाहिए। ऐसे क्षेत्रों में श्री अन्न (मिलेट्स), मक्का, अरहर, उर्द, मूंग और तिल जैसी कम पानी में तैयार होने वाली फसलों को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- किसान निराश : जून माह में जरूरत की आधी बारिश तक नहीं हुई विभाग का मानना है कि कम वर्षा की स्थिति में ये फसलें किसानों को बेहतर उत्पादन और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.