पटना, फरवरी 6 -- विधान परिषद में विपक्षी दल के सदस्यों ने धान खरीद में बोनस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को विपक्षी दलों ने किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए कृषि रोडमैप के नाम पर घोटाला बंद करने की मांग की। विपक्षी दलों के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कृषि रोडमैप के नाम पर कृषि योजनाओं में लूट मची है। इस पर कोई निगरानी नहीं है। किसानों की हालत जस की तस है। किसानों की आय बढ़ाने के उपाय नहीं हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उर्मिला ठाकुर, शशि यादव, सुनील सिंह, सौरभ कुमार, मदन मोहन झा आदि शामिल रहे। वहीं, विधानसभा के मुख्य द्वार पर भी विपक्षी सदस्यों ने किसान के मुद्दों लेकर प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर लिये सभी सदस्यों ने सरकार विरोधी नारे लगाए। आरोप भी लगाया कि किसानों के साथ सरकार अन्याय कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.