रांची, दिसम्बर 15 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुरगी गांव स्थित धान क्रय केंद्र का उद्घाटन सोमवार को डीएससी रवीन्द्र कुमार और मुखिया रमेश महली ने किया। जिला सहकारिता पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार इस केंद्र के माध्यम से किसानों के धान को बोनस सहित Rs.2450 प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी। किसानों को उनके धान का एकमुश्त ऑनलाइन भुगतान 48 घंटे में किया जाएगा। उन्होंने किसानों से इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया और अधिकारियों को सहयोग करने का निर्देश दिया। प्रखंड के एकमात्र क्रय केंद्र कुरगी में मंगलवार से धान खरीद शुरू की जाएगी। लैम्पस अध्यक्ष सोमा उरांव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...