नैनीताल, फरवरी 12 -- भवाली। रामगढ़ ब्लॉक सभागार में गुरुवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने की। डीडीओ गोपाल गिरी ने किसानों को किसान दिवस का लाभ लेने को प्रोत्साहित किया। शीतलज मत्स्य अनुसंधान केंद्र भीमताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश चंद्र ने क्षेत्र में मछली उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उद्यान विभाग के हरीश कोहली ने बागवानी, पशुपालन विभाग के डॉ. तरुण वैला ने पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। रामगढ़ ब्लॉक के प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। संचालन न्याय पंचायत प्रभारी नैकाना निवेदिता पंत ने किया। यहां किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री हरीश सुनाल, विधायक प्रतिनिधि कमलेश बिष्ट,...