गंगापार, फरवरी 26 -- क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से टीसीएल (ट्रस्ट कम्यूनिटी लिवेलिहूड्स) द्वारा संचालित एफएफएस (किसान विद्यालय) परियोजना की शुरुआत नवंबर 2025 से विकास खंड शंकरगढ़ के जोरवट गांव में की गई है। यह पाठशाला शंकरगढ़ क्षेत्र के प्रभावित गांवों एवं आसपास के किसानों को आधुनिक तकनीक से रूबरू करा रही है। शंकरगढ़ क्षेत्र के अधिकांश किसान अब तक धान, गेहूं और सरसों जैसी पारंपरिक फसलों पर ही निर्भर रहे हैं। ऐसे में यह परियोजना किसानों को सब्जी एवं अन्य आयवर्धक फसलों की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण देकर आय के नए स्रोत उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। वर्तमान में जोरवट, बेमरा, खानसेमरा, बेरुई और कपारी गांवों के 1500 से अधिक किसान इस परियोजना से जुड़ चुके है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.