किसानों को दी जाने वाली मदद नाकाफी: अठावले
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से सूखा प्रभावित किसानों को दी जाने वाली 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से इस राशि को बढ़ाने का अनुरोध करेंगे। सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि अगर विपक्षी दल चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की जगह मतपत्रों (बैलेट पेपर) का इस्तेमाल चाहते हैं, तो उन्हें चुनाव आयोग को इस बात के लिए राजी करना चाहिए। जिले के सूखा प्रभावित गांवों के दौरे पर निकलने से पहले अठावले यहां एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कुल 358 तालुकाओं में से 305 को सूखा प्रभावित घोषित किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री फडणवीस ने घोषणा की थी कि दिवाली से पहले किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.