किसानों को दी जल संरक्षण की जानकारी
आजमगढ़, अगस्त 26 -- आजमगढ़। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि पर ड्रॉप मोर क्रॉप-माइक्रो इरीगेशन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र, कोटवां में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जयकरण सिंह उप निदेशक उद्यान ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सौ किसानों ने प्रतिभाग किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा योजना के तहत कृषि फसलों में प्रयोग के लिए ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति का महत्व, प्रमुख घटक एवं उपयुक्त सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना, स्थापना के बाद हाई-वैल्यू फसलों के चयन, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति के माध्यम से फसलों में फर्टिगेशन की विधि तथा विभिन्न उपयुक्त उपकरणों के समावेश के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही आधुनिक कृषि तकनीकों एवं जल संरक्षण के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.