साहिबगंज, जुलाई 1 -- उधवा। खेत बचाओ अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान एसबीआई बैंक के एलडीएम प्रदीप कुमार झा ने उपस्थित किसानों को कृषिका एप के माध्यम से केसीसी ऋण लेने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसान कम ब्याज दर में ऋण ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपने मोबाइल फोन पर कृषिका एप के माध्यम से घर बैठे केसीसी के लिए आवेदन कर सकते हंै। एप पर केसीसी की पात्रता,जरूरी कागजात,ब्याज दर,सब्सिडी और ऋण की स्थिति की पूरी जानकारी मिलती है।मौके पर एसबीआई आरसेटी प्रशिक्षक उपेंद्र गोप,सीएलएफ इंजार्च बामदेव कुमार,उपप्रमुख मामलोत शेख,बीपीओ प्रियरंजन कुमार,प्रधान सहायक अरुण कुमार गुप्ता,प्रखंड कार्यक्रम प्...