नैनीताल, जनवरी 9 -- गरमपानी। श्री कैंची धाम के राजस्व ग्राम सोनगांव में शुक्रवार को राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की ओर से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि फार्मर रजिस्ट्री केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों का पंजीकरण कर उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वर्तमान में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे सभी किसानों के लिए रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। किसानों को रजिस्ट्री की प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दी गई। इस मौके पर कृषि विभाग के अनूप सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक कमल जोशी, सांख्यिकी अधिकारी महेंद्र सिंह डांगी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.