बेगुसराय, जून 25 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के डफरपुर एवं नावकोठी पंचायत में गुरुवार को आत्मा (एटीएमए) के बैनर तले कृषि जनकल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, मिट्टी संरक्षण, जैविक खेती तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

जलवायु परिवर्तन का प्रभाव बीएओ रौशन कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का कृषि उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को मौसम एवं जलवायु के अनुरूप फसलों का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जलवायु अनुकूल खेती अपनाने से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

जैविक खाद का उपयोग बीटीएम विवेकानंद सिंह ने किसानों से खेतों की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए जैविक खाद के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ...