कौशाम्बी, मार्च 30 -- सैनी स्थित फसल शोध प्रक्षेत्र परिसर में सोमवार को चंद्रशेखर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन तकनीकी विषय पर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बीज निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने कहा कि बीज कृषि का आधार है। गुणवत्तायुक्त बीजों की समय पर उपलब्धता एवं किसानों के बीच प्रदर्शन से कृषि उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। कहा कि गुणवत्तायुक्त बीजों के प्रदर्शन से जहां एक ओर किसानों को अधिक उत्पादन मिल रहा है, वहीं बीज संचयन की भावना भी विकसित हो रही है। प्रोफेसर एवं अध्यक्ष दलहन अनुभाग डॉ. सर्वेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि कृषकों को खेती में लगने वाले सभी आदानों पर आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। इसके लिए केंद्र किसानों को बीज उत्पादन, जैविक खाद उत्पादन, जैविक दवा निर्माण प्रशिक्षण भी दे रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.