किसानों को दी गई गन्ने की नई प्रजातियों व रोग नियंत्रण की जानकारी
बागपत, अगस्त 8 -- अमीनगर सराय। बजाज ग्रुप की किनौनी चीनी मिल के अंतर्गत आने वाले चिरचिटा गांव में गन्ना विकास से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों को गन्ने में लगने वाले विभिन्न कीट एवं रोगों की रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की नई उन्नतशील प्रजातियों की जानकारी देते हुए को-0238 प्रजाति में लगने वाले लाल सड़न रोग से बचाव के लिए ट्राइकोडर्मा का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही मिल क्षेत्र के गांवों में चल रहे गन्ना सर्वे प्रदर्शन के संबंध में बताया गया कि यदि किसी किसान को गन्ना रकबा, प्रजाति अथवा मोबाइल नंबर आदि में कोई संशोधन कराना है, तो वह सर्वे के दौरान मौके पर ही करा सकता है। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि उपज बढ़ोतरी तथा गन्ना समिति के नए सदस्य बनने की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.