किसानों को दी गई कैमोलिना फसल की जानकारी
काशीपुर, सितम्बर 1 -- काशीपुर, संवाददाता। किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) की मासिक बैठक में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कैमोलिना फसल की खेती की जानकारी दी। सोमवार देर शाम अनाज मंडी गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान वैज्ञानिकों और प्रगतिशील किसानों ने मिट्टी की घटती उत्पादकता, सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलन और जल उपयोग दक्षता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर के विशेषज्ञ डॉ. अनिल चंद्रा ने नई नकदी एवं बायोफ्यूल फसल कैमोलिना पर विस्तृत प्रस्तुति दी। डॉ. चंद्रा ने बताया कि विमानन बायोफ्यूल के लिए उपयुक्त कैमोलिना की फसल कम लागत और कम पानी में बेहतर मुनाफा दे सकती है। डीआईबीईआर-डीआरडीओ के सहयोगात्मक समझौते के तहत किसानों को गुणव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.