चंदौली, मई 12 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के टकटकपुर में मंगलवार को कृभको की तरफ से किसानों के लिए मृदा परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों की मिट्टी के नमूने लेकर परीक्षण के लिए संग्रहित किए गए तथा संतुलित खेती, उर्वरक उपयोग और फसल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।शिविर में किसानों को जैव उर्वरक, कम्पोस्ट तथा माइक्रो पोषक तत्वों के उपयोग के लाभ बताए गए। साथ ही किसानों से फॉर्मर रजिस्ट्री कराने का अनुरोध किया गया और बताया गया कि बिना फॉर्मर रजिस्ट्री के खाद उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। वैज्ञानिक कपिल देव ने किसानों को विभिन्न फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान तथा बचाव के उपाय बताए। उन्होंने किसानों से रासायनिक खाद का कम से कम प्रयोग करने और संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी। इस दौरान कृभ...