काशीपुर, नवम्बर 17 -- काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र ने सोमवार को ग्राम गांधीनगर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया l इसमें क्षेत्र भर के प्रगतिशील किसानों और महिला कृषकों ने प्रतिभाग किया। गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने हाल ही में घोषित सट्टा नीति की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय शरदकालीन गन्ना बुवाई का है, इसलिए कृषक मिट्टी की उचित तैयारी, उन्नत किस्मों के चयन और वैज्ञानिक तरीके से खेती पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि उत्तम गुणवत्ता वाले उन्नत बीज का ही चयन करें। खेतों में किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो फोटो खींचकर गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों को भेजें, ताकि तुरंत परामर्श मिल सके।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि को-0238 प्रजाति 'रेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.