हमीरपुर, जून 7 -- हमीरपुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित ''विकसित कृषि संकल्प अभियान'' के साथ ''खेत बचाओ अभियान'' के संयुक्त आयोजन के तहत शनिवार को ग्राम स्वासा खुर्द एवं ग्राम पंचायत विकास खंड सुमेरपुर में कार्यक्रम हुए। उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित खेती अपनाने, हरी खाद, जैविक एवं जैव उर्वरकों के प्रयोग तथा खेतों में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा बढ़ाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट निर्माण को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खरीफ फसलों की तैयारी, फसल विविधीकरण तथा दलहनी एवं तिलहनी फसलों क...