किसानों को दी गई आधुनिक और उन्नत खेती की जानकारी
चंदौली, जून 17 -- चकिया। पीएमकेएसके कृषक भारती सेवा केंद्र चकिया पर मंगलवार को पीएम प्रणाम-किसान संगोष्ठी के तहत किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जैव उर्वरकों के उपयोग, मृदा परीक्षण तथा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही आधुनिक एवं उन्नत खेती के बारे में बताया किया।किसान गोष्ठी में वरिष्ठ क्षेत्र अधिकारी आदर्श कुमार सिंह ने कृभको के तरल जैव उर्वरक के लाभ, प्रयोग की विधि तथा मृदा परीक्षण के लिए नमूना लेने के तरीकों की जानकारी दी। एडीओ कृषि अजीत कुमार यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक सिंह ने राइजोसुपर, सिवारिका, जिंक एवं कम्पोस्ट के उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए किसानों को सोशल मीडिया के माध्यम से कृभको से जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.