देवरिया, जून 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा एग्री क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। इसमें किसानों एवं ग्राहकों ने भाग लिया। कैंप में कुल 258 ग्राहकों को कृषि ऋण एवं बैंक की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कृषि योजनाओं के अंतर्गत कुल 32 स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, जिनकी कुल राशि Rs.450 लाख रही। इससे किसानों को कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं अपनी आय में वृद्धि करने में सहायता मिलेगी। मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम सूरज प्रकाश शुक्ला एवं डीएमएम अरविंद कुमार उपस्थित रहे। इसमें क्षेत्रीय प्रमुख जितेंद्र कुमार सिन्हा, लीड बैंक मैनेजर, आरएस प्रेम, मुख्य प्रबंधक एएसबीडी अमित कुमार सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 200 से अधिक लाभुकों के बीच 10 करोड़ से अधिक का ऋण वितरित यह भी प...