सीतापुर, फरवरी 17 -- सीतापुर, संवाददाता। राजकीय पौधशाला परिसर में जिला औद्यानिक मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय किसान मेला/संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसका उद्घाटन सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला उद्यान अधिकारी राजश्री ने जिले में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सीडीओ ने जिले के उत्कृष्ट कृषकों एवं उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र-।। कटिया के वैज्ञानिक डॉ. डीएस श्रीवास्तव ने औद्यानिक फसलों के रखरखाव एवं उनकी सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी और वैज्ञानिक डॉ. शुभम सिंह राठौर ने औद्यानिक फसलों की वैज्ञानिक खेती के संबंध में जानकारी दी। वहीं विभिन्न कृषकों/उद्यमियों ने मेले में स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त प्रगतिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.