बोकारो, दिसम्बर 19 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), बोकारो के सहयोग से आयोजित हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई कृषि तकनीकों और पशुपालन के उन्नत तरीकों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में बोकारो जिले के लगभग 50 किसान शामिल हुए। इसके अलावा जनसेवक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधक भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. सुषमा सरोज सुरीन ने किसानों का स्वागत किया और रबी मौसम में बोई जाने वाली प्रमुख फसलों तथा कीट नियंत्रण के आधुनिक उपायों की पूरी जानकारी दी। उन्होंने फसलों की देखभाल, उत्तम बीजों के चयन और कीट नियंत्रण के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से किसानों को समझाया। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.