गढ़वा, मार्च 30 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को कृषि विभाग द्वारा टेंगारी एवं गोठानी गांव के करीब 60 किसानों के बीच मक्का व मूंग बीज का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही कृषकों को इफको का नैनो खाद व कीटनाशक भी उपलब्ध कराया गया। उक्त जानकारी देते हुए आत्मा के एटीएम जगरनाथ राम ने बताया कि गरमा फसल के लिए सरकार द्वारा मक्का व मूंग का बीज कृषकों को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के चारों पंचायत बड़गड़, परसवार, टेहरी व मदगड़ी च में क्लस्टर वाइज बीज का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा मक्का का बीज 20 क्विंटल तथा मूंग का बीज 25 क्विंटल उपलब्ध कराया गया है। जिसे लक्ष्यवार कृषकों के बीच वितरित की जा रही है। मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे परसवार मुखिया जंगलपति लकड़ा, कृषक मित्र संजी...