बागपत, अप्रैल 16 -- दाहा। मिलाना व खपराना के बीच जंगल में कई दिनों से किसानों को तेंदुआ घूमता दिखाई दे रहा है। किसान वन विभाग से जंगल में कांबिंग कराने की मांग कर रहे है। किसानों द्वारा तेंदुए की वीडियो भी बना ली गई। मिलाना व खपराना के जंगल में मंगलवार सुबह करीब नो बजे किसान खेत में कार्य कर रहे थे तभी तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर खपराना निवासी प्रदीप के खेत में घुस गया। किसान प्रदीप ने बताया कि वह अपने भांजे के साथ खेत की ट्रैक्टर से जुताई करा रहा था तभी तेंदुआ उसकी गन्ने की फसल में घुस गया लेकिन गन्ने की फसल की सिंचाई कर रखी थी उसमें पानी भरा हुआ था जिस कारण तेंदुआ भाग नहीं पा रहा था। किसानों ने उसकी दूरी से वीडियो भी बना ली। वहीं राहगीरों मंटू ,सुरेश, जगपाल आदि ने बताया कि तेंदुआ कई दिन से जंगल में दिखाई दे रहा है जब किसी वाहन का शोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.