किसानों को दिए स्वरोजगार के गुर
रुद्रपुर, जुलाई 10 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के समेटी उत्तराखंड, प्रसार शिक्षा निदेशालय के ओर से आयोजित तीन दिवसीय उन्नत बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में निदेशक प्रसार शिक्षा और समेटी डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने कहा कि बकरी पालन लघु, सीमांत किसानों के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विवि की पंतजा सहित विभिन्न उन्नत नस्लों की जानकारी भी दी। प्रशिक्षण में चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और अल्मोड़ा से आए विभागीय अधिकारियों व प्रगतिशील किसानों को बकरी पालन, पोषण, रोग नियंत्रण, प्रजनन, मूल्य संवर्धन और आर्थिक प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को विवि की बकरी इकाई और अन्य शोध केंद्रों का भ्रमण भी कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.