लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता किसानों को कर्ज देने वाले सहकारी बैंकों ने वसूली के लिए दौड़भाग शुरू कर दी है। ज्यादा से ज्यादा वसूली हो सके, इसलिए उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक ने फील्ड कर्मचारियों की ड्यूटी में दो घंटे का इजाफा कर दिया है।नए आदेशों के मुताबिक बैंक कर्मचारियों को सुबह आठ बजे से काम करना होगा। हालांकि बैंक कर्मचारी संगठनों ने इस आदेश का विरोध किया है। सहकारी ग्राम विकास बैंक कर्मचारी संघर्ष समिति ने बैंक के प्रबंध निदेशक को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि इस मामले में कर्मचारियों से भी सहमति ली जानी चाहिए और उन्हें ओवर टाइम भत्ता भी दिया जाना चाहिए। ऐसा नहीं करना श्रम नियमों के अनुकूल नहीं है। संघर्ष समिति ने कहा है कि ओवर टाइम भत्ता दिए जाने पर ही कर्मचारी दो घंटे अतिरिक्त काम करेंगे।समिति के अध्यक्ष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.