बेगुसराय, जनवरी 2 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड, पहसारा पश्चिम के सदस्यों एवं किसानों को इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर लिमिटेड (इफको) के सौजन्य से नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का ड्रोन विधि से छिड़काव करने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम में "सक्षम भारत, समर्थ भारत" के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत पर विशेष जोर दिया गया। इसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार ने की। मुख्य अतिथि बीसीओ अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि स्वदेशी अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है, जिसमें कृषि सहकारिता एवं पशुपालन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित झा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समूह बनाकर ड्रोन के माध्यम से नैनो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.