पटना, दिसम्बर 10 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार के किसान सिर्फ खेत नहीं जोत रहे, बल्कि तकनीक की ताकत से भविष्य की खेती गढ़ रहे हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि खेती को आधुनिक, वैज्ञानिक और टिकाऊ बनाया जाए, ताकि किसानों का लाभ अधिक बढ़े। ड्रोन तकनीक से किसानों को लाभ मिल रहा है। कृषि मंत्री ने बताया कि रोपण, सिंचाई, कटाई और ग्रेडिंग जैसे कार्यों में मशीनों के बढ़ते उपयोग ने न केवल उत्पादकता बढ़ाई है, बल्कि किसानों को मेहनत का सही प्रतिफल भी दिलाया है। आज आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक अनुसंधान का लाभ खेतों तक पहुंचने से बिहार की कृषि नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ रही है। कृषि ड्रोन से कीटनाशी एवं तरल उर्वरक छिड़काव योजना राज्य के 38 जिलों में तेजी से लागू की गई है। किसानों को निर्धारित छिड़काव शुल्क का 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.