जहानाबाद, फरवरी 17 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केन्द्र लोदीपुर के सभागार में किसानों के लिए एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित कृषि प्लेटफॉर्म भारत विस्तार कार्यक्रम के शुभारंभ का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। इस अवसर पर मैनपुरा ग्राम पंचायत के मुखिया अशोक कुमार शर्मा सहित जिले के 160 से अधिक किसान, कृषक महिलाएँ, उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केन्द्र की वरीय वैज्ञानिक डॉ अनीता कुमारी ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विस्तार एक आधुनिक, एआई-सक्षम कृषि प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य किसानों को समयानुकूल, क्षेत्र-विशिष्ट एवं वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराना है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से फसल प्रबंधन, मौसम आधारित सलाह, कीट एवं रोग पहचान, पोषण प्रबंधन तथा बाजार संबंधी जानकारी डिजिटल माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी। कार्यक्रम के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.