फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन की बैठक उम्मेद नगला और लुखरियाई गांव में हुयी। इस बैइक में किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ गुबार निकाला। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी कहा कि जहां जमीन लेने में दिक्कत आ रही है वहां किसानों से समन्वय बनाकर सर्किल रेट बढ़ाये जायें। इसके बाद भी प्रशासन किसानों को डरा धमकाकर जमीन लेना चाह रहा है। ऐसे में किसान बड़ा आंदेालन करने का मजबूर होंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, अभय यादव, अरविंद गंगवार, पुजारी कटियार, अनुज राजपूत, रामप्रकाश, प्रेमचंद्र, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...