किसानों को जैविक खेती पर दिया जोर
मुरादाबाद, मई 14 -- स्टेशन रोड स्थित वाईआईएस संस्थान पर गुरुवार को भारतीय किसान संघ के ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें भारी तादात में किसान संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। अनेकों समस्याओं पर विचार किया गया । गुरुवार को हुई बैठक में जैविक खेती पर जोर दिया गया, इसके अलावा साइल टेस्ट लैब की मांग उठाई ,बिलारी में मंडी समिति की मांग के अलावा किसानों के एक लाख रुपए तक की लोन माफी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बैंकों द्वारा लोन प्रतिशत तथा लिमिट को लेकर आगे की रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, ब्लॉक प्रभारी पवन कोहली, राजपाल सिंह यादव, दिनेश कुमार, अमित कुमार, सतनाम सिंह, विनय कुमार,हरकेश, भूरे सिंह, मनोज वीर सिंह, विजय कुमार यादव आदि सहित भारी तादाद में किसान संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- किसानों को जैविक खेती प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.