नैनीताल, दिसम्बर 19 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के सीम गांव स्थित पंचायत भवन में कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को परंपरागत कृषि विकास योजना (क्लस्टर) के तहत किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए, जैविक खेती के लाभ बताए गए। कृषि अधिकारियों ने बताया कि जैविक खेती से न केवल मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, बल्कि फसल की गुणवत्ता और किसानों की आय में भी वृद्धि होती है। जिला उद्योग विभाग के कमल किशोर ने किसानों को स्वरोजगार की विभिन्न संभावनाओं की जानकारी दी। कहा कि जैविक खेती, कृषि आधारित लघु उद्योग एवं स्वरोजगार अपनाकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान खीम सिंह बिष्ट, हरेंद्र पनौरा, भोला दत्त जोशी, शेर सिंह, ओम प्रकाश, आन सिंह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.