किसानों को जैविक खेती के प्रति किया गया जागरूक
चंदौली, जुलाई 14 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन एवं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आरन्यक संस्था की ओर से कंदवा में जैविक खेती जागरूकता एवं किसान संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने मौजूद किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया गया। जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने कहा कि वर्तमान समय में जैविक खेती केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया तथा सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संस्था की अध्यक्ष चेतना सिंह ने कहा संस्था का उद्देश्य केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.