मुंगेर, फरवरी 12 -- धरहरा, एक संवाददाता। जैविक एवं रसायन मुक्त खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आत्मा द्वारा संचालित 10 दिवसीय वर्मी कंपोस्ट प्रशिक्षण शिविर प्रखंड कृषि कार्यालय में चल रहा है। शिविर में प्रखंड के 30 किसानों एवं छात्र-छात्राओं को वर्मी कंपोस्ट निर्माण की उन्नत तकनीक तथा उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने क्षेत्रों में जैविक खेती को बढ़ावा दे सकें। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर राहुल कुमार एवं सुधीर तिवारी प्रतिभागियों को वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की प्रक्रिया समझा रहे हैं। इसमें कच्चे पदार्थों का सही चयन, नमी एवं तापमान नियंत्रण, केंचुओं का रखरखाव, बेड तैयार करने की विधि तथा तैयार खाद के लाभों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक रूप से वर्मी कंपोस्ट तैयार...