सोनभद्र, जून 19 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। एकल अभियान के अंतर्गत एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के माध्यम से शुक्रवार को ग्राम किरबिल क्षेत्र के बऊराटोला में किसानों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्मनाद एवं गायत्री मंत्र के साथ हुई। बैठक में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार ने एकल अभियान का परिचय विस्तार से देते हुए जैविक खेती, प्राकृतिक खेती के महत्व, मिट्टी की गुणवत्ता तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग पर आधारित खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कीट नियंत्रक एवं जीवामृत तैयार करने का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण भी दिया ...