गाजीपुर, सितम्बर 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन वर्ष 2026 के तहत कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर में किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की गई है। इस योजना के तहत प्रगतिशील किसान अवनीश कुमार राय, रविकांत उपाध्याय को प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र प्रदर्शन के तहत जीवामृत तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री जैसे प्लास्टिक ड्रम, गुड़, बेसन आदि सामग्री दी गयी।वरिष्ठ वैज्ञानिक पशुपालन डा. एके सिंह ने बताया कि जीवामृत एक अत्यधिक प्रभावशाली जैविक खाद है। जो मिट्टी की उर्वरता शक्ति को बढ़ाता है और फसलों को बीमारियों से बचाता है। इसे तैयार करने की विधि डा. दीपक प्रजापति ने लाइव डेमो करके दिखाया। जिसमे जीवामृत बनाने के लिए सबसे पहले 200 लीटर पानी वाले ड्रम में 10 किलो गाय का गोबर और पांच से दस लीटर गौमूत्र ...