नैनीताल, मार्च 11 -- भीमताल। गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र के किसानों और राशन डीलरों से जुड़ी समस्याओं को सदन में उठाया। उन्होंने ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के किसानों को जल्द आलू बीमा की राशि दिलाने की मांग की। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र किसान बहुल क्षेत्र है, जहां अधिकांश लोग खेती-बाड़ी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अत्यधिक वर्षा के कारण किसानों की आलू की फसल को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन इसके बावजूद एसबीआई बीमा कंपनी की ओर से किसानों को अब तक बीमा की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा विधायक ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्या भी उठाई। उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग द्वारा राशन डीलरों की गाड़ियों का किराया भी लंबे समय ...