किसानों को छह लाख रूपये तक मिलेगा ऋण
सोनभद्र, सितम्बर 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण राबर्ट्सगंज विकास खंड के गयारतवल स्थित बी-पैक्स में आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता से जुड़े अधिकारी, बी-पैक्स के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि और कृषि आधारित गतिविधियों के लिए दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र किसानों को अधिकतम छह लाख रुपये तक का ऋण छह प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर मिलेगा। समय से किस्त जमा करने वाले पात्र किसानों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान का लाभ भी मिलेगा। यह भी पढ़ें- यूपी में ओला-उबर से टकराएगी भारत टैक्सी, ड्राइवर को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.