शामली, सितम्बर 23 -- शामली। विकास खंड शामली परिसर में बुधवार को सहकारिता विभाग की ओर से मुख्यमंत्री किसान समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शामली जयदेव मलिक ने की। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता धर्मेंद्र कुमार ने प्रदेश में सहकारिता के विकास और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसानों को सूदखोरों से बचाने के उद्देश्य से वर्ष 1904 में सहकारिता की शुरुआत हुई थी। वर्तमान में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को मात्र तीन प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पकालीन फसली ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किसानों को छह लाख रूपये तक म...