गोंडा, जून 18 -- वजीरगंज। क्षेत्र के अशोकपुर टिकिया व साहिबापुर में गुरुवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रशासक शिव पूजन सिंह और मनकापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अजीत सिंह ने किसानों को फसल सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने रासायनिक उर्वरक का उपयोग कम करने और खेतों में गोबर की खाद का प्रयोग बढ़ाने की सलाह दी। उद्यान विभाग की ओर से रोहन यादव ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बीटीएम मदन मोहन, वीरेंद्र बहादुर सिंह, कृषक तुंगनाथ, बाल गोविन्द, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, काशी प्रसाद, तनु सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...