बिजनौर, नवम्बर 26 -- उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के खुराहेड़ी कृषि फार्म पर आयोजित गोष्ठी में किसानों को गेहूं के साथ गन्ना लगाने की विधि के बारे में बताया गया। बुधवार को गोष्ठी में मुख्य अतिथि उत्तम शुगर ग्रुप के अधिशासी निदेशक शंकर लाल शर्मा व मुख्य वक्ता डॉक्टर डीबी फोन्डे ने किसानों को बताया कि गेहूं के साथ गन्ना लगाते हुए अलग से खेत की तैयारी नहीं करनी पड़ेगी, जिससे किसानों को आर्थिक बचत होगी। गेहूं की बुवाई बैड पर करने से गेहूं के उत्पादन में 15 से 20% की बढ़ोतरी होगी। गन्ने की बुवाई समय से होने पर गन्ने का उत्पादन भी बढ़ेगा और किसानों को बुवाई के लिए बीज की किल्लत भी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि गेहूं के साथ गन्ने की बुवाई कर गन्ने को दो से ढाई माह का अतिरिक्त समय मिलेगा। जिससे किसानों को गन्ना उत्पादन में 20 से 25% की बढ़ोतरी हो सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.