किसानों को गुमराह करने पर प्रमुख सचिव कृषि से शिकायत
मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- अमोनियम सल्फेट उर्वरक को भ्रामक रूप से भारत एनपीके के नाम से विक्रय कर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। इस मामले में भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने प्रमुख सचिव कृषि विभाग को पत्र लिखते हुए शिकायत की है। वहीं इस मामले में कार्रवाई की मांग भी की है। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्त धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली, सहारनपुर, हापुड़ आदि में बाजार में उपलब्ध अमोनियम सल्फेट उर्वरक के बैगों पर बड़े एवं प्रमुख अक्षरों में भारत एनपीके अंकित किया जा रहा है। जबकि वास्तविक उत्पाद अमोनियम सल्फेट है। प्रथम दृष्टया यह पैकेजिंग किसानों को भ्रमित करने, उत्पाद की वास्तविक पहचान छिपाने तथा एनपीके उर्वरक का आभास कराने का प्रयास प्रतीत होता है। किसानों के साथ धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। भ्रामक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.